विपक्ष के महागठबंधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कसा तंज, जानिए क्या कहा

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ​विपक्ष की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके लिए नए महागठबंधन पर हमला जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अंदाज में महागठबंधन पर तंज कसा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ​विपक्ष की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके लिए नए महागठबंधन पर हमला जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अंदाज में महागठबंधन पर तंज कसा है। सीएम धामी ने महाठगबंधन कर संबोधित करते हुए कहा कि देश ने बोला "कर्म" बदलो, वो "नाम" बदल कर आ जाते हैं।

CM Pushkar Singh Dhami took a dig at the grand alliance of the opposition by tweeting, know

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा है कि बढ़ते देश की उम्मीदों पर वो अंधेरे जैसा छा जाते हैं, देश ने बोला "कर्म" बदलो, वो "नाम" बदल कर आ जाते हैं। "फूट डालो राज करो" जिनके डीएनए में है ऐसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज महाठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर समस्त राष्ट्रभक्तों के विरुद्ध एक छद्म युद्ध छेड़ने का कार्य कर रही है। एक ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वपटल पर एक शक्ति के रूप में "NEW INDIA" का उदय हो रहा है वहीं दूसरी ओर परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे ये दल अपने इस ठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+