दिल्ली में सीएम धामी, मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर विधायकों की धड़कनें तेज, जानिए कब तक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम धामी के दिल्ली पहुंचते ही एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान ही सीएम धमी केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी दिलाने और नामों पर भी मंथन कर सकते हैं।
हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा इस पर अब भी संशय बना हुआ है। दरअसल 23 मार्च को धामी सरकार के कार्यकाल को तीन साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में 22 और 23 मार्च को इस उपलक्ष में कई कार्यक्रम होने हैं। जिसकी तैयारियों में सरकार जुटी हुई है। इस बीच मंत्रिमंडल का विस्तार संभव नहीं है।

दो दिन सीएम धामी दिल्ली में हैं। जिस वजह से समय कम ही बच रहा है। ऐसे में 23 मार्च के बाद ही अब मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। इसके लिए 25 से 28 मार्च की तारीख ही उपयुक्त मानी जा रही है। सीएम धामी को अब मंत्रिमंडल का विस्तार करना जरूरी हो गया है।
पहले से ही सीएम धामी के पास दो दर्जन से अधिक विभागों का कामकाज है। इसमें दो पूर्व मंत्रियों के विभाग भी शामिल हैं। जिनमें चंदनराम दास के निधन के बाद और अब प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सीएम पर काम का बोझ बढ़ गया है। इस बीच भाजपा 2027 की तैयारियों में जुटने के लिए प्लानिंग पर काम कर रही है। इसके लिए भी सीएम को समय देना होगा।
जिसके लिए सीएम को मंत्रियों की जरूरत है। सीएम धामी के अलावा 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जबकि अभी 6 मंत्री विभागो को देख रहे हैं। इस बीच सीएम धामी के दिल्ली पहुुंचने से पहले ही विधायकों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। माना जा रहा है कि विधायक अभी से मंत्री पद को लेकर शीर्ष नेताओं से मिलकर हाजिरी लगा रहे हैं और अपनी दावेदारी भी मजबूत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications