निकाय चुनाव में कांग्रेस पर CM धामी का कड़ा प्रहार, राम, फतवे, मुस्लिम और तुष्टिकरण को लेकर कह दी बड़ी बात
CM PUSHKAR DHAMI NEWS: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा चुकी है। अब मतदान की तारीख नजदीक आते ही सियासी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा की और से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला हुआ है। सीएम धामी गढ़वाल से लेकर कुमांउ और पहाड़ से लेकर मैदान तक रैलियां,जनसंपर्क के जरिए प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
इस बीच सीएम धामी ने देहरादून में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। धामी ने कहा कि कांग्रेस फतवे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार थी तब राज्य में जुमे की छुट्टी होती थी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा होती थी। आज उनके प्रत्याशी चुनिंदा जगह वोट मांगने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला, देहरादून में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें।
उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जो प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।
पिथौरागढ़ में रैली के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ाने देने का काम करती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड का लैंड जिहादियोंको गढ़ बनाया है। कांग्रेस वोटबैंक की खातिर तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस को राम को काल्पनिक बताती है और सनातन का उपहास उड़ाती है।
कांग्रेस लोगों को आपस में लड़ाती है, लेकिन अब कांग्रेस का कुचक्र नहीं चलेगा। धामी ने कहा कि हमने थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications