भ्रष्टाचार को लेकर सीएम धामी का सख्त कदम, तीन लेखपाल समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश

भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाते हुए कड़ा संदेश दिया है। सीएम धामी ने 4 भ्रष्ट्राचार के मामलों में पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाते हुए कड़ा संदेश दिया है। सीएम धामी ने 4 भ्रष्ट्राचार के मामलों में पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिनमें तीन लेखपाल, एक महाप्रबंधक और एक पंतनगर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी शामिल हैं।

CM pushkar Dhami strict action regarding corruption, orders to take action against five officers

उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिये मुख्यमंत्री धामी ने कड़े निर्देश भी जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए विजिलेंस को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिन पर किसी भी तरह की शिकायत सामने आई है या जांच में दोषी पाए गए हैं। सीएम ने ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर निर्णय लिया है। देहरादून में जमीनों के अवैध कब्जों के मामले में जाखन कोचर कॉलोनी जाखन पश्चिम ऑफिसर्स कॉलोनी राजपुर रोड़ पर गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जा किये जाने के मामले में दोषी आरोपियों ने सेवा निवृत्त लेखपाल मौजा जाखन तहसील सदर देहरादून कुशाल सिंह राणा, राजेन्द्र डबराल के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई।

एक अन्य मामले में जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में महिपाल सिंह लेखपाल तहसील लक्सर जिला हरिद्वार के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत अभियोजन चलाये जाने और रजनीश कुमार पांडे हाल वरिष्ठ भंडारक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा भूपेन्द्र कुमार मुख्य महाप्रबंधक वित्त उत्तराखण्ड परिवहन निगम के विरुद्ध पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने इत्यादि की खुली सतर्कता जांच की अनुमति दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+