भाजपा के होली मिलन समारोह में रंगों में सराबोर नजर आए सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या दिया संदेश

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली।

इस मौके पर सभी ने एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का सबसे पहले पुष्पों से स्वागत किया।

CM pushkar Dhami state president mahendra bhatt seen drenched colors in BJPs Holi Milan ceremony

वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट,ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, विधायक सरकार में दायित्वधारी आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। इससे पूर्व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर, माहौल को रंगीन और होलीमय बनाया।

इस मौके पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और उल्लास के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली की तरह विकास और समृद्धता के रंग प्रत्येक उत्तराखंडवासी को पूरी तरह से रंग दे। प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उत्तराखंड सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों का क्रम बदस्तूर जारी रहे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए होली को उमंग, उत्साह और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा।

इस त्यौहार से मिली ऊर्जा देवभूमि से विभाजनकारी, जातिवादी, क्षेत्रवाद जैसी बुराइयों का समूल नाश करेगी। राज्य, आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकसित होने की राह पर चल पड़ा है। जिसे हमें एकजुटता और पूर्ण सामर्थ्य से आगे भी बरकरार रखना है और विकसित राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+