Uttarakhand: सीएम धामी बोले, धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से की जायेगी पुष्प वर्षा

Uttarakhand: उत्तराखंड सदन नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 'मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 'मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आगामी 10 मई से हमारी चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, जो हमारे लिये उत्सव का वातावरण तैयार करती है। उन्होंने कहा कि हम सब चारधाम यात्रा जल्दी से जल्दी प्रारम्भ हो, इसका इंतजार बेसब्री से करते हैं।

dhami 600 jpg

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का एक बहुत बड़ा उत्सव पूरे उत्तराखण्ड, देशवासियों, भक्तगणों, श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों के लिये होता है और इस मौके पर हम सब लोग अपने-अपने तरीके से इस पुण्य में सम्मिलित होते हैं। इस पुण्य में भण्डारे के आयोजन की अपनी पृथक ही भूमिका है, जिसके लिये उन्होंने इस आयोजन में शामिल टीम लीडर हिमांशु चमोली समेत महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि के युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिये चुनौती भी है, क्योंकि प्रत्येक साल श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। उत्तराखण्ड मेजवान है और हमारा दायित्व बनता है कि बीते वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर इस यात्रा को और अच्छा करें। यह यात्रा किसी व्यक्ति की न होकर पूरे देश की यात्रा है। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर बीते वर्ष आयोजित किये गये 'मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुये कहा कि पिछले वर्ष इस भंडार कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही शानदार रहा और हजारों श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों ने इस भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया, जिसके सफल आयोजन का सन्देश पूरे देश में गया।

सीएम ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुये कहा कि बीते दिवस उन्होंने चारधाम यात्रा के साथ ही वर्तमान में जंगलों में जो वनाग्नि को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है, जो हमारे लिये एक चुनौती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह सभी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुये एक ऐसा मैकेनिज्म बनायें ताकि शीघ्र से शीघ्र वनाग्नि पर हम सब लोग काबू पा सकें।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग, अब तक 5 की मौत, CM धामी ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+