उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग, अब तक 5 की मौत, CM धामी ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में आग फैलने की वजह से अब तक कुल 5 लोगों की जान चली गई है। जंगल की आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की भी सहायता ली जा रही है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में वनों में लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है। रविवार को इस आग ने एक और जान ले ली जिस वजह से मृतकों की तादाद 5 पहुंच गई है। जंगलों में लगी आग की वजह से आदि कैलाश हेलीकॉप्टर दर्शन सेवा दूसरे दिन भी निलंबित कर दी गई है।

वहीं आग से निकले धुएं के कारण से पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ानों का आगमन रोक दिया गया है। अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन आग की निगरानी करने को कहा जाए।
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आगजनी के कारण अब तक कुल 5 लोगों की जान चली गई है। पौड़ी तहसील के थापली गांव में जंगल की आग को खेत में आते देख महिला शीघ्र से घास का गट्ठर उठाने गयी थी। हालांकि, इस दौरान वह आग की चपेट में फंस गई है। महिला को अस्पताल ले जाया गया, किंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले आग की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।
अफसरों ने कहा कि उत्तराखंड में जंगल की आग को बढ़ावा देने के आरोप में बिहार के तीन लोगों (ब्रजेश कुमार, सलमान और सुखलाल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें तीन युवक जंगल की आग को बढ़ावा दे रहे थे। इसके अतिरिक्त पुलिस ने जंगलों में आग लगाने के आरोप में चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढे़ं CG: कांग्रेस के हाथ सिखों के खून से रंगे हैं, रायपुर में बोले- बीजेपी सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा












Click it and Unblock the Notifications