Uttarakhand: सीएम धामी पहुंचे नानकमत्ता डेरा कार सेवा, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान धामी बाबा हरबंस सिंह के कार सेवा ऑल इंडिया डेरा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह से मिलकर भावुक हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखी घटना है। बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार से समाज सेवा की है। धामी ने कहा हत्यारोपी कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें खोजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के तहत उनको सजा दिलाई जाएगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हेंडल पर लिखा कि नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर) पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण था जो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
ज्ञात हो कि 28 मार्च की सुबह लगभग 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी गठित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- यह तो क्लीन स्वीप है d












Click it and Unblock the Notifications