CM धामी का दिल्ली दौरा, मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें तेज, विधायकों की भी दिल्ली दौड़ जारी
प्रेमचंद अग्रवाल केमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार होने की चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान में 5 सीटें रिक्त हैं। जिसके लिए विधायकों की मंत्री बनने को दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली हैं। प्रदेश में बदली सियासत के बाद कई विधायकों की दिल्ली दौड़ जारी है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को भी लगातार हवा मिल रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दूसरी बार दिल्ली दौरे पर गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिन के दौरे पर दिल्ली गए है हालांकि उनके बारे में कहा जा रहा है कि दिल्ली में चल रहा है सांसद सदन के चलते वह दिल्ली में है। तो वही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर विधायकों की दिल्ली दौड़ हवा दे रही है।
राजनीतिक जानकारी का मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्र और अपने शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर रहे हैं। कल पूरा दिन मुख्यमंत्री दिल्ली में मौजूद रहेंगे इस दौरान वहां पार्टी के शीर्ष से नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे और इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ निर्णायक फैसला हो पाएगा।
दिल्ली दौड़ में शामिल हुए विधायकों की अगर बात करें तो इन विधायकों में रुड़की से प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, केदारनाथ से आशा नौटियाल, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, धनोल्टी से प्रीतम पंवार, राजपुर रोड़ विधायक खजान दास, अरविंद पाण्डेय, शिव अरोड़ा सहित कई विधायक दिल्ली में हैं। आपको बता दे कि अभी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बाद सरकार में 12 में से 5 मंत्री पद खाली है तो वही मुख्यमंत्री के पास अब 50 से ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग मौजूद है और लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अब उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होना संभावित है।












Click it and Unblock the Notifications