सीएम धामी ने छठ पूजा पर दी बधाई, बोले- ये त्योहार हमें प्रकृति से जुड़ने और उसका सम्मान करने का संदेश देता है
छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व है, इस पर्व की शुरूआत शुक्रवार को नहाय-खाय से हो चुकी है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन खारना के रूप में मनाया जा रहा है। छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाएं इस उपवास को 36 घंटे तक निर्जला रहकर करती हैं। पूर्वांचल और बिहार में प्रमुख रूप से मनाए जाने वाला ये त्याैहार अब दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों, यहां तक विदेश में भी खूब प्रचलित हो चुका है। प्रकृति से जुड़े इस पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा छठ पूजा का त्योहार हमें प्रकृति से जुड़ने और उसका सम्मान करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व प्रकृति और मनुष्य के आपसी रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही हमें पवित्रता और स्वच्छता का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्योपासना का यह पावन पर्व हमें पवित्रता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।












Click it and Unblock the Notifications