Cloudburst in Uttarkashi: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर, बादल फटने से होटल साइट पर टूटा कहर, 2 मजदूर की मौत
Cloudburst in Uttarkashi: उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। रविवार की तड़के जब लोग गहरी नींद में सोए थे, तभी उत्तरकाशी जिले के बालीगढ़ क्षेत्र में आसमान से आफत बरसी। बादल फटने की इस भयावह घटना ने एक निर्माणाधीन होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां मजदूर काम कर रहे थे।
मूसलधार बारिश और मलबे के सैलाब में कई मजदूर बह गए और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे ने ना सिर्फ बालीगढ़ को बल्कि उत्तराखंड के अन्य हिस्सों को भी झकझोर कर रख दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते रास्ते बंद हो गए हैं और तीर्थ यात्राएं रोकनी पड़ी हैं।

देर रात फटा बादल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बरकोट-यमुनोत्री मार्ग पर बालीगढ़ इलाके में देर रात करीब 3 बजे बादल फटा। इस हादसे में एक निर्माणाधीन होटल साइट को गंभीर नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, उस समय साइट पर 19 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से 7 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। करीब 10 मीटर यमनोत्री हाइवे वाशआउट होने की जानकारी भी सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Floods: भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश को कितने करोड़ का नुकसान? राजस्व मंत्री नेगी का इंटरव्यू
#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand | 8-9 workers staying at an under-construction hotel site went missing after the construction site was damaged due to a cloud burst in Silai Band on Barkot-Yamunotri Marg. Yamunotri Marg has also been affected: Uttarkashi DM Prashant Arya
Rescue… pic.twitter.com/k6FiyZCdCa
— ANI (@ANI) June 29, 2025
मलबे में दबे मजदूर, कुछ बह गए
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक तेज बारिश और मलबे की चपेट में आकर कुछ मजदूर बह गए, जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डीएम ने दी जानकारी
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया, "बालीगढ़ में बादल फटने से निर्माण स्थल को भारी नुकसान हुआ है। आठ से नौ मजदूरों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।"
भारी मलबा आने से सिलाई बैंड के पास करीब 10 मीटर नैशनल हाइवे का हिस्सा भी वाश आउट हुआ है। इसे रिस्टोर करने में समय लग सकता है। मौके पर एनडीआरएफ, पुलिस , राजस्व की रेस्क्यू अभियान में जुटी है। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
अन्य इलाकों में भी तबाही
केवल उत्तरकाशी ही नहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश ने तबाही मचाई है। चमोली जिले के नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा और पत्थरों की वजह से बंद हो गया है।
चारधाम 24 घंटे के लिए स्थगित
मौसम की मार ने उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर भी असर डाला है। भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। 24 घंटे के बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए दोबारा यात्रा शुरू करने को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित
रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर भूस्खलन के चलते आवाजाही रोक दी गई है। सोनप्रयाग शटल ब्रिज और मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया है।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 और 30 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने राज्य के लोगों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचें।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में हादसों का वीरवार! चार सड़क हादसे, 9 की मौत, 9 घायल, 9 लापता, जानिए कहां क्या घटना आई सामने
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications