उत्तराखंड में हादसों का वीरवार! चार सड़क हादसे, 9 की मौत, 9 घायल, 9 लापता, जानिए कहां क्या घटना आई सामने
Uttarakhand accident today: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज गुरुवार को चार सड़क हादसे सामने आए। जिनमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 9 घायल और 9 लोग लापता हैं। चार सड़क हादसों में दो रुद्रप्रयाग, एक चमोली और एक देहरादून में हुआ।
आज की सबसे बड़ी घटना। बदरीनाथ एनएच पर रुद्रप्रयाग जिले में हुई। एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समा गई। जिसमें 20 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 3 की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए। जबकि बाकी 9 तीर्थयात्रियों की तलाश की जा रही है।

दूसरी घटना चमोली जिले के थाना ज्योतिर्मठ क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना नीती घाटी मे जेलम के पास हुई। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अंकुश चौहान उर्फ सागर चौहान (32), पुत्र कुशल सिंह चौहान, ग्राम डूगरा, पो.सल्लूड निवासी थे और वर्तमान में टिम्मरसैंण में जेई सिविल के पद पर कार्यरत थे। वे मंदिर निर्माण कार्य के सिलसिले में अपने साथी प्रदीप नेगी (33 ) पुत्र बच्चन सिंह, निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के साथ साइट पर गए थे। दोनों कार से लौट रहे थे, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो झेलम और भापकुंड के बीच उनकी कार गहरी खाई में गिरी मिली और दोनों के शव भी घटनास्थल पर ही पाए गए।
तीसरी घटना रुद्रप्रयाग में सन बैंड के पास बुधवार रात की बताई जा रही है। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा के मैनेजर की मौत हो गई। जिला सहकारी बैंक मैनेजर गोपेश्वर बैठक से घर लौट रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हुए।
चौथा हादसा देहरादून से सामने आया। देहरादून के चकराता मार्ग पर जजरेड़ के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू चलाकर एक घायल व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला गया, जिसने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे। SDRF व स्थानीय पुलिस की टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए तीन शव बरामद किए हैं।
घटना में मृतकों के नाम मुकेश राणा (उम्र 21 वर्ष), पुत्र टीकम सिंह राणा, निवासी कोटी कनासर, थाना कसी, प्रियांशु चौहान (उम्र 22 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी जगतपुर खादर तिलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून, छात्र देवभूमि यूनिवर्सिटी, दीपक सती (उम्र 25 वर्ष) पुत्र कुलानंद सती, निवासी भाऊवाला। घटना में घायल-मयंक चौहान (उम्र 22 वर्ष) पुत्र चमन चौहान, निवासी मटियावा, तहसील चकराता घायल हो गया












Click it and Unblock the Notifications