उत्तरकाशी में फिर यहां बादल फटा, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा मलबा और पानी, कई गाड़ियां दबीं

Uttarkashi Cloud burst उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है। नौगांव बाजार के स्योरी फल पट्टी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण नौगांव खड्ड, देवलसारी खड्ड एवं मुराडी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर मलबा व पानी घरों में घुस गया।

जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वीडियो में घरों के अंदर पानी और मलबा आता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही कई जगह बरसाती नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई वाहन भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया जा रहा है।

Cloud burst again Uttarkashi rain drains overflowed debris water entered houses many vehicles buried

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रशासन को अलर्ट रहने और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। देवलसारी गदेरे में कुछ दुपहिया वाहनों के बहने की भी सूचना है। एक कार भी मलबे में दब गई है। खतरे को देखते हुए कई लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार के स्योरी फल पट्टी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दब गया। आधा दर्जन से भी अधिक भवनों में पानी भर गया है। देवलसारी गदेरे में एक मिक्चर मशीन और कुछ दुपहिया वाहनों के बहने की भी सूचना है। एक कार भी मलबे में दब गई है। खतरे को देखते हुए कई लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से नुकसान की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के अंतर्गत नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण नौगांव खड्ड, देवलसारी खड्ड एवं मुराडी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर मलवा व पानी घरों में घुस गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बड़कोट से टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं, किन्तु एक मकान में मलवा व पानी घुस गया है। वर्तमान में एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य सतत रूप से जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+