व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का CS का फर्जी पत्र वायरल,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी होने का दावा

देहरादून में एक व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का मुख्य सचिव का फर्जी पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्र फर्जी पाए जाने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इसमें से एक व्यक्ति खुद को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करता है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पत्र उत्तराखंड की मुख्य सचिव के नाम से होने के कारण कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है।

chief Secretary fake letter provide security person goes viral claims close UP CM Yogi Adityanath

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के रहने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा देने का उत्तराखंड के मुख्य सचिव के नाम से फर्जी पत्र सामने आया। जो कि सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसमें हस्ताक्षर शासनादेश और पत्रांक का नंबर फर्जी पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो दावा किया गया कि ये पत्र जिस व्यक्ति ने जारी किया वह खुद को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करता है और योगी का खास आदमी बताता है।

पुलिस अब सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले में उत्तराखंड की मुख्य सचिव फर्जी तरीके से हवाला होने के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी होने का भी दावा करने के बाद मामला गंभीर हो गया है। ऐसे में पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के दावे की पहले जांच की जा रही है। इसके साथ ही इसके हर एंगल से जांच हो रही है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव का हवाला होने की वजह से पुलिस ने कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का अब तक किसी तरह का कोई खास राजनीतिक पृष्ठभूमि भी सामने नहीं आई है। ऐसे में मामला गंभीर माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+