BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में सीएम धामी ने की मुलाकात, चार धाम यात्रा में आने का दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम धामी ने जेपी नड्डा को चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं।
सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई
इस दौरान सीएम धामी की नड्डा से सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों तथा सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने जेपी नड्डा को अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications