चारधाम यात्रा: यात्रा ही नहीं बदरी,केदार में पूजा की भी करा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया
मंदिर समिति ने वेबसाइट को दोबारा सुचारु किया
देहरादून, 6 अप्रैल। अगर आप चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर यात्रा की बुकिंग के साथ ही पूजा की भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति आपको ये सुविधा दे रही है। जिसमें आप बुकिंग के साथ पूजा की भी अपनी सुविधा अनुसार बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर पूजाओं की बुकिंग करनी होगी। देवस्थानम बोर्ड भंग होने के बाद मंदिर समिति ने वेबसाइट को दोबारा सुचारु किया है। मंदिर समिति के अनुसार अभी नई दर तय नहीं की हैं। पूर्व में देवस्थानम बोर्ड की ओर से निर्धारित दरों पर ही अभी बुकिंग की जा रही है।
Recommended Video

मंदिर समिति की वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं पूजाओं की बुकिंग
3 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए मंदिर समितियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्था बदरी केदार मंदिर समिति के द्वारा होनी है। ऐसे में देवस्थानम बोर्ड के भंग हो जाने के बाद अब बदरी केदार मंदिर समिति अपने तरीके से योजना पर काम कर रही है। इसमें सबसे बड़ी समस्या का मंदिर समिति ने समाधान कर दिया है। जिसमें बुकिंग को लेकर समस्या आ रही थी। अब यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार पूजाओं की बुकिंग कर सकता है। देवस्थानम बोर्ड भंग होने के बाद मंदिर समिति ने वेबसाइट को दोबारा सुचारु किया है। यात्रा सीजन में होनी वाली यात्रियों की भीड़ और असुविधा के लिए मंदिर समिति ने फिर से इस सुविधा पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें यात्री अपनी सुविधानुसार पूजा की बुकिंग करा सकते हैं। यात्री जब भी दर्शन के लिए निकलें तो अपने पहुंचने के हिसाब से तारीख समय तय कर सकता है। इसके साथ अगर यात्री तय समय पर नहीं पहुंचा तो मंदिर समिति के द्वारा यात्री की पूजा करवाकर प्रसाद घर भिजवाने का भी प्रावधान है। मंदिर समिति के अनुसार अभी नई दर तय नहीं की हैं। पूर्व में देवस्थानम बोर्ड की ओर से निर्धारित दरों पर ही अभी बुकिंग की जा रही है। कोविड के समय से इस तरह की सुविधाओं का यात्री बहुत लाभ ले रहे हैं।
केदारनाथ के लिए हेली सर्विस को दो दिन में 15007 टिकटों की बुकिंग
कोविडकाल में प्रतिबंध के बाद पहली बार खुल रहे चारधाम के कपाट को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में केदारनाथ के लिए हेली सर्विस को लेकर भी अभी से टिकटों की मारामारी देखी जा रही है। केदारनाथ के लिए हेली सर्विस टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू हुई और मंगलवार तक यानि दो दिन में 15007 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। जो कि 20 मई तक फुल बताई जा रही है। इस बार नौ हेली कंपनियों को केदारनाथ के लिए उड़ान की अनुमति दी गई है। जो कि गुप्तकाशी, नारायणकोटी, जाखधार, सेरसी, फाटा, सोनप्रयाग व त्रियुगीनारायाण से अपनी सेवाएं संचालित करेंगी। यह बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से की जा रही है। बुकिंग निगम की वेबसाइट heliservise.uk.gov.in पर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications