Char dham yatra 2025: मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव से रवाना, कल खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट
Char dham yatra 2025: मां गंगा की उत्सव डोली आज उत्तरकाशी के मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। यआज रात्रि निवास भैरव मंदिर भैरों घाटी में होगा। भैरवघाटी में रात्रि जागरण के बाद अगले दिन यानी अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को सुबह गंगा की उत्सव डोली 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी, जहां विधि विधान और वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस दौरान मुखबा गांव में देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। उधर मां यमुना के मायके खरसाली में भी कपाट खोलने की तैयारी से पहले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डोली कल 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जहां यमुनोत्री धाम के कपाट 11.30 पर खुलेंगे।

चार धाम यात्रा 2025 का श्रीगणेश कल 30 अप्रैल को हो जाएगा। जब गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। इससे पूर्व आज उत्तरकाशी के मुखबा गांव में मां गंगा की भोग मूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से दोपहर 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली स्थानीय ढोल दमाऊ और सेना के बैंड की धुनों के साथ मां गंगा के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
Char dham yatra 2025
मां गंगा को विदा करने सोमेश्वर देवता की देव डोली भी धाम तक जाएगी। मां गंगा को मुखबा के ग्रामीणों ने बेटी की तरह विदा किया। मुखबा मां गंगा का मायका माना जाता है। अब 6 माह मां गंगा गंगोत्री धाम में भक्तों को दर्शन देंगी। मां गंगा की विग्रह डोली रात्रि में भैरो घाटी में रात्रि विश्राम करेगी। अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी, विधि विधान के साथ सुबह 10:30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे।
Gangotri dham
तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की भोग मूर्ति विग्रह डोली में स्थानीय वाद्य यंत्रों और आर्मी बैंड के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। बताया कि आज मंगलवार शाम को मां गंगा भैरो घाटी में भैरव मंदिर में रात्री विश्राम करेंगी। बुधवार को सुबह गंगोत्री धाम के लिए श्रद्धालुओं के साथ रवाना होगी। उसके बाद विधिविधान से सुबह 10:30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम भी पूरी तरह सज चुका है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications