Char dham yatra 2025 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, केदारनाथ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा हर बार नए रिकॉर्ड बना रही है। 30 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष 39 दिनों में 9 लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर सके थे, वहीं इस बार यह संख्या 9 लाख 35 हजार को पार कर गई है।
इस बार पहली बार लागू हुआ टोकन सिस्टम यात्रियों को काफी पसंद आ रहा है। इससे हर यात्री को एक घंटे के भीतर गर्भगृह में दर्शन का अवसर मिल रहा है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी सुचारू दर्शन में सहयोगी साबित हो रही हैं। 10 जून को अकेले केदारनाथ में 25,921 श्रद्धालु पहुंचे।

केदारनाथ में अब तक 9 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 10 जून को 25,921 श्रद्धालु पहुंचे।
बदरीनाथ धाम में 10 जून को 24,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 7,31,846 तीर्थयात्री बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।
हेमकुंड साहिब में 25 मई से अब तक 82,069 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है। 10 जून को यह संख्या 6,796 रही।
यमुनोत्री धाम में अब तक 4,28,409 श्रद्धालु पहुंचे हैं, 10 जून को 9,504 श्रद्धालु पहुंचे।
गंगोत्री धाम में अब तक 4 लाख 30 हजार 681 श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। वहीं 10 जून को 10,566 श्रद्धालुओं ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
केदारनाथ धाम में इस बार अब तक 9.35 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35,000 अधिक हैं।
चार धाम यात्रा में अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
- रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी जिले में इस बार 49 स्थायी स्वास्थ्य केंद्र और 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) को सक्रिय किया गया है।
- हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया।
- यात्रा प्रारंभ वाले स्थानों पर 57 स्क्रीनिंग कियोस्क लगाए गए हैं।
- हरिद्वार, ऋषिकेश में दो-दो, विकासनगर में दो और पौड़ी के कालियासौड़ में एक नया स्क्रीनिंग सेंटर जोड़ा गया है।
- केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 बेड का अस्पताल शुरू किया गया। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर 31 विशेषज्ञ डॉक्टर, 200 मेडिकल ऑफिसर, 381 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती में 47 विशेषज्ञ राज्य स्वास्थ्य सेवा, 13 केंद्र सरकार और पांच विशेषज्ञ निजी मेडिकल कॉलेजों से हैं।












Click it and Unblock the Notifications