Char dham yatra 2025: 32 लाख का आंकड़ा पार, तीर्थाटन और पर्यटन में बना रहा नया इतिहास, जानिए कैसे

Char dham yatra 2025: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को 50 दिन पूरे होने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा में इस बार अब तक करीब 32 लाख यात्री पहुंच चुके हैं। इस बार यात्री चार धाम के अलावा अन्य मंदिरों/तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह, अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

उत्तराखंड में स्थित चारों धामों में प्रतिवर्ष यात्रा काल के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456, गंगोत्री के लिए 780554, केदारनाथ के लिए 1443513, बद्रीनाथ के लिए 1336923 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री यात्रा पूरी कर चुके हैं।

Char dham yatra 2025 32 lakh mark crossed new history created in pilgrimage and tourism know how

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस अवधि में दोनों धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। यमुनोत्री धाम में 4,98,361 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5,05,191 लाख तक पहुंच गया है। अब तक कुल 10,03,552 तीर्थयात्री दोनों धामों में पहुंच चुके हैं। बता दें कि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे। जिसके बाद यात्रा का श्रीगणेश हुआ।

चारधाम यात्रा मार्ग पर इसका सकारात्मक आर्थिक प्रभाव नजर आ रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार, अन्य तीर्थ स्थलों और धामों के भी प्रचार-प्रसार पर जोर देते रहे हैं, ताकि तीर्थयात्रियों के आने से इन क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो सके। इसका सकारात्मक असर रुद्रप्रयाग स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर, उत्तरकाशी स्थित जगन्नाथ मंदिर के साथ ही अन्य मदिंरों में आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के रूप में नजर आने लगा है।

आंकड़ों के मुताबिक कार्तिकेय स्वामी मंदिर में गत वर्ष करीब चार लाख तीर्थ यात्री पहुंचे थे, जबकि इस बार यह संख्या जून मध्य तक ही 10 लाख के पार पहुंच गई है। उत्तरकाशी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी इस वर्ष अब तक 25 हजार तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। जिस कारण अब चारधाम यात्रा मार्ग की तरह अन्य स्थानों पर भी होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, प्रसाद सहित तमाम तरह की गतिविधियां बढ़ रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को सहारा मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+