Char dham yatra 2023: उत्तराखंड पुलिस एप पर मिलेगी हर जानकारी, पुलिस ने इस तरह बनाई यात्रा की प्लानिंग

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस भी तैयारियों में जुट गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के एप पर हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Char dham yatra 2023 information available Uttarakhand Police app made travel planning way

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस भी तैयारियों में जुट गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के एप पर हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। एप के जरिये यात्री यात्रा का स्टेटस, मार्गों की जानकारी, मौसम व अन्य जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही हरिद्वार से लेकर चार धामों में इस बार पुलिस ड्रोनों की सेवाएं लेगी।

यात्रा रूट पर एसडीआरएफ की 28 पोस्टें बनाई गई

चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से तैयारी हो चुकी है। यात्रा रूट पर एसडीआरएफ की 28 पोस्टें बनाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर एसडीआरएफ को घटनास्थल पर पहुंचने में दो घंटे से भी कम समय लगेगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस बार एसडीआरएफ के साथ 660 पुलिसकर्मियों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एसडीआरएफ की पोस्टों के बीच-बीच में लगाई जाएगी, ताकि कोई घटना होने पर रेस्क्यू तुरंत शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में एसडीआरएफ की 39 पोस्ट हैं, इनमें से 28 पोस्ट केवल चार धाम यात्रा रूट पर ही लगाई गई हैं।

दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा

तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं छह कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। 16 पोस्ट पर जल पुलिस की तैनाती भी की गई है और 57 टूरिस्ट पुलिस केंद्र बनाए गए हैं। टूरिस्ट पुलिस को कई भाषाओं की जानकारी दी गई है, ताकि यदि किसी भी राज्य से यात्री चार धाम के लिए आते हैं तो उन्हें भटकना न पड़े। चारधाम यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान का तैयार कर लिया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर नंबर प्लेट रिकगनिशन (एनपीआर) और स्पीड डिटेक्टर कैमरे भी लगाए जाएंगे। ऋषिकेश और मुनि की रेती क्षेत्र में स्थापित दो कंट्रोल रूम से यातायात संचालन पर नजर रखी जाएगी। चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव होता है।

Recommended Video

      Uttarakhand: Nainital में होली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने निकाला जुलूस | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+