Char dham yatra 2023: 15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पहुंचा 35 लाख, जानिए मौसम अपडेट
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में अब तक 15,59,548 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री 3,12,422, यमुनोत्री 2,82,857, केदारनाथ 5,37,065, बदरीनाथ 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब 8,551) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में अब जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बीते दिनों में यात्रा ने अब रफ्तार पकड़ी है। अब तक 15,59,548 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। चार धाम यात्रा को अब एक माह पूरे हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा केदारनाथ 5,37,065 ने किए दर्शन
उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ- 5,37,065, बदरीनाथ- 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब- 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। केदारनाथ के लिए 5 लाख 37 हजार 065 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
22 अप्रैल से चल रही यात्रा
चार धाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने केे साथ हुई थी और अभी तक लगभग 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। इस बीच मौसम की दुश्वारियां भी बढ़ रही है। चारों धामों में मौसम विपरीत बना हुआ है। बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से हेमकुंड साहिब की यात्रा रुकी हुई थी। जो कि आज शनिवार से दोबारा सुचारू हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। अब तक 63 हजार से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक ने दर्शन किए हैं।
अगले तीन दिन बारिश के आसार
मौसम की बात करें तो प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 29 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications