जम्मू कश्मीर में तैनात चमोली का जवान शहीद, घर के इकलौते बेटे की नवंबर में हुई थी सगाई,अब होनी थी शादी

उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले शहीद जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कीरत सिंह 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जो सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए। कीरत सिंह नारायणबगड़ के चिरखून गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के सेना अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

Chamoli Martyred Kirat Singh Rawat posted jammu and Kashmir only son family got engaged in November now marriage was to take place

बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह रावत की नवंबर में सगाई हुई थी। अब घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी, इस बीच ये घटना हो गई। घर के एकलौते बेटे के असमय चले जाने से उनके पिता माता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। बहन की पहले ही शादी हो चुकी है।

चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। वे 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से सेवा के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके चलते उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था।

जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शौक की लहर है। 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया। बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+