Chamoli में बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर टूटा ग्लेशियर, दहशत में आए लोग

Kanchan Ganga Glacier Breaks: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा नदी क्षेत्र में एक ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी मात्रा में बर्फ और बड़े-बड़े पत्थरों को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। दृश्य को देखकर लोगों में चिंता और दहशत फैल गई, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताया है।

रविवार दोपहर जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो कंचन गंगा में तेज़ी से गिरते बड़े-बड़े पत्थरों को देखकर लोग सकते में आ गए। उन्हें भारी नुकसान की आशंका हुई, लेकिन राहत की बात यह है कि ग्लेशियर टूटने की इस घटना से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Chamoli

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुष्टि की है कि इस घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है और यह हर साल होने वाली प्राकृतिक घटना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी बढ़ने पर ग्लेशियर तेज़ी से पिघलते हैं, जिससे ऐसी स्थितियां स्वाभाविक रूप से बनती हैं।

क्‍यों फटा ग्लेशियर?

इन दिनों मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में अभी भी ठंडक है, फिर भी चमोली जनपद में जंगलों में आग लगने से तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी कारण गर्मी के मौसम में ग्लेशियर तेज़ी से पिघलते हैं, जो ऐसी घटनाओं का मुख्य कारण है।

पहले भी कब-कब हुई ऐसी घटना

फरवरी 2021 - रैणी (चमोली) ग्लेशियर आपदा
चमोली जिले के रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषिगंगा नदी में अचानक बाढ़ आई थी। इस घटना में भारी तबाही हुई थी और कई जलविद्युत परियोजनाएँ प्रभावित हुई थीं।

2013 - केदारनाथ आपदा
उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश और ग्लेशियर/हिमखंडों के प्रभाव से भीषण बाढ़ आई थी, जिससे केदारनाथ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई थी।

2016-2018 - बार-बार ग्लेशियल लेक ओवरफ्लो घटनाएं

गढ़वाल क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी घटनाए दर्ज की गईं, जिनमें ग्लेशियल झीलों के दबाव और टूटने के कारण अचानक जल प्रवाह बढ़ गया था।

गर्मियों में छोटे हिमखंड टूटने की हो रही घटनाएं

बद्रीनाथ, माणा और कंचन गंगा जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गर्मी के दौरान छोटे ग्लेशियर टूटने और हिमस्खलन की घटनाएँ सामान्य मानी जाती हैं, जो अक्सर बड़े नुकसान के बिना समाप्त हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+