रेलिंग पर दौड़ रहा था मौत का करंट, पल भर में बिछ गई 15 लाशें, जानिए चमोली हादसे की दर्दनाक कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चमोली हादसे की वजह रेलिंग में दौड़ रहा करंट रहा है। जिसकी पुष्टि पुलिस भी कर रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 11 से 12 बजे के बीच का है।

उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 15 की मौत की पुष्टि तो हो गई लेकिन कई ओर लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा घायल है। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है। कई घायलों को एयर एम्बुलेंस से एम्स लाया जा रहा है। इस बीच हादसा कैसे हुआ इसको लेकर कई दावे सामने आने लगे हैं।

 Chamoli accident eyewitnesses current of death running on railing, 15 dead bodies know the story

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे की वजह रेलिंग में दौड़ रहा करंट रहा है। जिसकी पुष्टि पुलिस भी कर रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 11 से 12 बजे के बीच का है। प्रोजेक्ट साइट के केयर टेकर गणेश लाल की रात को करंट लगने से मौत हो गई थी।

जब गणेश लाल का फोन नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और परिजनों के साथ स्थानीय लोग पहुंचे। लेकिन मौके पर पहुंचते ही रेलिंग पर करंट दौड़ने से सभी करंट की चपेट मेंं आ गए। अलकनंदा की साइड रेलिंग पर करंट दौड़ने से हादसा हुआ। जहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट का सीवरेज प्लांट का काम चल रहा था।

इस हादसे में पीपलकोटी के दरोगा प्रदीप रावत, तीन होम गार्ड समेत 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 7 घायल हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस बीच प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+