New Year Celebration 2024: पहाड़ों पर निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं तो हो सकती है मुश्किलें

New Year Celebration 2024: न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। हर कोई प्लानिंग में जुटा है। साथ ​ही नई और बेस्ट डेस्टिनेशन की तलाश की जा रही है। ऐसे में अगर उत्तराखंड में आकर फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय करना चाहते हैं तो फिर कुछ खास बातें ध्यान देने की जरुरत है, अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो सारी प्लानिंग बेकार जा सकती है।

Celebration 2024 Before traveling mountains, keep these items bag otherwise may problems.

उत्तराखंड में मसूरी, नैनीताल, ​ऋषिकेश के अलावा कई डेस्टिनेशन है। जहां न्यू ईयर की प्लानिंग कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई ओर डेस्टिनेशन हैं। जहां प्र​कृति के नजारे और बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं। लेकिन इन लोकेशन पर जितनी खूबसूरती नजर आती हैं, उतनी ही चेलेंज का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में यहां जाते समय बैग में इन चीजों को रखना और कुछ बातों को जरुर ध्यान में रखकर टूर प्लान करें।

पावर बैंक
पहाड़ों पर निकलते समय अपने बैग में पावर बैंक जरुर रखें। ​यात्रा में मोबाइल फोन सबसे आवश्यक सामान है। जो कि हर काम में आवश्यक होता है। बर्फ वाली लोकेशन पर अगर जाएंगे तो हो सकता है कि बिजली की किसी तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में मोबाइल फोन के चार्जर के अलावा पावर बैंक रखना न भूलें। कहीं पर मोबाइल कैमरे का भी काम करता है। जो कि यात्रा को यादगार बनाता है।

गर्म कपड़े
पहाड़ों में इन दिनों अत्यधिक ठंड हैं। ऐसे में जितने भी गर्म कपड़े हो सकते हैं। अपने साथ जरुर लेकर जाएं। बर्फ वाली जगह के लिए ग्लब्स, गर्म मोजे, शॉल आदि साथ लेकर जाएं। ज्यादा ठंड से तबियत पर असर पड़ सकता है। जिससे सेलिब्रेशन पर भी असर हो सकता है।

मेडिसन
परिवार में कोई भी अगर डेली मेडिसन, शुगर, बीपी आदि किसी भी बिमारी की दवाइयां लेते हैं तो ऐसी दवाइयां को बैग में जरुर रखें। इसके अलावा जुकाम, बुखार, सिरदर्द, उल्टी आदि ऐसी दवाइयां भी बैग में रखना न भूलें। कभी मेडिकल स्टोर न मिलने और रात में दिक्कत होने की वजह से दवाइयां पास होना जरुरी हैं।

डॉक्यूमेंट
कुछ टूरिस्ट प्लेस ऐसे होते हैं जहां रुम की बुकिंग या टूर के कागज दिखाने पर ही शहर में एंट्री होती है। अगर होटल बु​क किया है तो उसकी बुकिंग रिसीप्ट साथ में रखें। पुलिस रास्ते में कभी ऐसे डॉक्यूमेंट चेक कर सकती है। इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+