Ram mandir प्राण प्रतिष्ठा को राम बग्वाल के रूप मनायें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कही ये बात

पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में इस को लेकर दिपोत्सव की भी तैयारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत देवभूमिवासियों का आह्वान किया कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक स्वाभिमान के पर्व को राम बग्वाल के रूप मनाये। इसके लिए दिन में पूजा पाठ, भजन कीर्तन और रात में दियों व सजावट से दिवाली की अनुभूति हो। देवभूमि में सभी पक्षों को राजनैतिक एवं सामाजिक द्वेष भाव से ऊपर उठकर सनातन के स्वर्णिम उत्कर्ष का स्वागत करना चाहिए।

Celebrate Pran Pratishtha in the form of Ram Bagwal, BJP State President Mahendra Bhatt said this

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकताओं और राज्यवासियों से कहा कि जिस तरह प्रत्येक तीज.त्यौहार, धार्मिक या शुभ अवसर पर हम अपने घरों को साफ सुथरा बनाते हैं। ठीक उसी तरह हम सबने मिलकर इस एक सप्ताह में अपने आसपास के पूजा स्थलों को स्वच्छ बनाया है। अब हमे देश की सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का अपने आसपास के मंदिरों में अप्रत्यक्ष सहभागी भी बनना है।

बेशक देशवासियों के प्रतिनिधि के रूप में पीएम नरेन्द्र मोदी यजमान का दायित्व निर्वहन करेंगें, लेकिन यहां हमे भी लाइव प्रसारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा के भाव को अपने अंदर लाना है। लगभग जिस तरह अयोध्या में पूजा आरती हो, प्रभु को भोग और भक्तों के लिए प्रसाद का कार्यक्रम हो ठीक उसी तरह हमे अपने यहां भी अनुसरण करना चाहिए ताकि प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की अनुभूति हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि में तीन बार दीवाली मनाई जाती हैंए कार्तिक दीपावली,ई गास दीपावली और बूढ़ी दिवाली। उन्होंने आग्रह किया कि इस अब इस दिन को राज्य की चौथी दिवाली राम बग्वाल के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह 500 वर्ष की सनातनी तपस्या की सिद्धि का समय है। राम जन्मभूमि के लिए लड़ी गई 76 बड़ी लड़ाइयों में प्राणोत्सर्ग करने वाले 4.5 लाख से अधिक धर्मयोद्धाओं की आत्मशांति का यज्ञ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+