CBSE Board Result: दून रीजन में अभिनव और हरमन टॉपर, पूरे देश में इस नंबर पर रहा दून रीजन
ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर देहरादून रीजन 15 वें स्थान पर
देहरादून, 22 जुलाई। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून रीजन 15 वें स्थान पर रहा है। 12वीं में देहरादून रीजन का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा है।

500 में से 498 अंक
डीबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश देहरादून के अभिनव उनियाल, आरएएन पब्लिक स्कूल ऊधमसिंह नगर के हरमन कौर बब्बर ने 498 अंक लेकर संयुक्त रूप से रीजन में पहले स्थान पर रहे। देहरादून रीजन में 10वीं में 93.03 फीसदी छात्र पास हुए है।
होटल में शेफ हैं अभिनव के पिता, हरमन के पिता मोटर मैकेनिक
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे मूल रूप से विलेश्वर चमियाला टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। अभिनव को 500 में 498 अंक प्राप्त मिले हैं। अभिनव उनियाल साफ्टवेयर इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। अभिनव उनियाल ऋषिकेश के श्यामपुर गुमानीवाला में रहते हैं। पिता राम प्रसाद उनियाल पुर्तगाल के एक होटल में शेफ हैं। मां जसोदा उनियाल ग्रहणी हैं।
ऊधमसिंह नगर निवासी हरमन कौर बब्बर ने भी देहरादून रीजन में 99.6 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हरमन कौर बब्बर आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता मोटर मैकेनिक हैंं।
दून रीजन में यूपी के 8 जिले भी
सीबीएसई के देहरादून रीजन में पूरे उत्तराखंड के 13 जिले और उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं। यूपी के आठ जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा, , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications