देहरादून से बर्फ देखने आए पर्यटकों की कार चकराता में हादसे का शिकार,5 लोग थे सवार, SDRF ने ऐसे चलाया रेस्क्यू
Dehradun accident: देहरादून के चकराता में लोखंडी के पास पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच लोग सवार थे, इनमें से एक की मृत्यु हो गई। बताया गया कि पर्यटक कार में घूमने आए थे।
लेकिन कार पाले पर फिसलने से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जो कि देहरादून से घूमने आये हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया और चार लोगों को सुरक्षित बचाया।

देहरादून के चकराता से पांच पर्यटक लोखंडी घूमने आए थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन युवक और दो युवतियां थीं। कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को खाई से गम्भीर हालत में पांचों पर्यटकों को बाहर निकाला।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 27 दिसम्बर 2024 को एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि लोखंडी मीनार क्षेत्र में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी है। सूचना पर पोस्ट चकराता से अपर उपनिरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटना में तहसील चकराता से 20 किलोमीटर आगे लोखंडी मीनार क्षेत्र में एक सफेद रंग की मारूती कार पाले पर फिसलने से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 05 लोग सवार थे जो देहरादून से घूमने आये हुए थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राजस्व पुलिस, तहसील प्रशासन चकराता व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार पांच लोगों (03 पुरुष, 02 महिला) को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जहाँ से 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चकराता भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 01 युवक की मृत्यु हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications