बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस का अपनों पर भरोसा,भाजपा ने खेला बड़ा दांव
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों मैदान में उतर गए हैं। भाजपा की कोशिश अपने विधायकों की संख्या बढ़ाने की तो कांग्रेस की भाजपा को झटका देकर दोनों सीटों पर कब्जा करने की रणनीति पर काम कर रही है।
भाजपा ने दोनों सीटों पर दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में आने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास जताया है।

मंगलौर सीट पर बसपा का दबदबा रहा है। अब तक हुए पांच विधानसभा चुनाव में इस सीट पर चार बार बसपा ने जीत हासिल की, जबकि एक बार कांग्रेस को जीत मिली। इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बसपा के टिकट पर 2002 व 2007 का चुनाव जीता था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद काजी ने 2012 विस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी से लगभग 700 मतों के अंतर से हार गए। 2017 के चुनाव में काजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
2022 के चुनाव में काजी बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी से 598 मतों के करीबी अंतर हार गए। मंगलौर से तीन बार के विधायक रहे काजी अल्पसंख्यक और बसपा के वोट को खींचने की कोशिश करेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है।
भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। वे बसपा छोड़ लोकसभा चुनाव में भाजपा में आए। मंगलौर सीट से बसपा ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है। ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है।
बदरीनाथ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे लखपत बुटोला पर दांव लगाया है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र भंडारी ने जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव से पहले राजेंद्र भंडारी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में कांग्रेस में भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और उप चुनाव का रण कैसे जीता जाए इसको लेकर तमाम रणनीति बनाई जा रही है। आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के फॉर्नटल विभाग एवं प्रकोष्टो के अध्यक्षों के साथ बैठक की
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि उपचुनाव में कैसे सभी को कार्य कार्य करने और किस रणनीति के तहत हम चुनाव जीत सके इसके चलते यह बैठक की गई है और रणनीति बनाई गई है। करण महारा ने कहा की उपचुनाव को लेकर किसी वरिष्ठ नेता की ड्यूटी कहां लगेगी किस नेता को कहां प्रचार के लिए भेजना है किसे कहा जाता समय बिताना है इन सभी को लेकर चर्चा की गई है। करण महारा ने कहां की इन दोनों ही सीटों को कांग्रेस जीतने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications