गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी
गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। प्राथमिक सूचना के अनुसार, यात्री यूपी और उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। बस में 27 लोग सवार थे।

हादसे के बाद सूचना मिलते ही प्रशासन, अस्पताल, एसडीआरएफ समेत सभी संबंधित विभाग एक्टिव मोड में नजर आए। बताया जा रहा है कि अभी तक 15 घायलों को खाई से निकाला गया है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे के बाद से रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में परेशानी सामने आ रही है। हादसे की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास बस संख्या. Uk06PA1218 यात्रियों से भरी बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बस वाहन में दिल्ली/महाराष्ट्र/हल्द्वानी के यात्री सवार बताये जा रहे हैं।
बस सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरी है। जिसमे 27 यात्री सवार थे जिन्हें रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। सामान्य घायल 9 लोगो को एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी भटवाड़ी लाया गया है। जबकि गम्भीए रूप से घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications