हेमकुंड साहिब यात्रा पर आये पाकिस्तानी यात्रियों की बस बिजली के खंभे से टकराई, पुलिस ने किया रेस्क्यू

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आये पाकिस्तान यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। ​यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

bus carrying Pakistani pilgrims on Hemkund Sahib Yatra collided with an electric pole, police rescued

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आये पाकिस्तान यात्रियों की बस गोविन्द घाट गुरुद्वारे की ओर आते समय तेज ढलान होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आगे की तऱफ हैवी बिजली लाईन की तारों के साथ लटक गया। वाहन में 15 महिला,पुरुष व बच्चे सवार थे।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर कर विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाईन को बंद करवाकर बस में सवार संगत/यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन को दो मशीनों की सहायता से सुरक्षित सड़क पर लाया गया। चमोली पुलिस की तत्काल मदद ​के लिए गुरुद्वारा ट्रस्ट व पाकिस्तान संगत ने पुलिस की प्रशांसा की।

सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान के कराची से तीर्थयात्रियों का 65 सदस्यीय जत्था मत्था टेकने के लिए पहुंचा ​हुआ है। 27 सितंबर को पाकिस्तान के श्रद्धालुओं का यह जत्था बाघा बॉर्डर से होते हुए भारत पहुंचा।

बीते सात अक्तूबर को हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के बाद सभी श्रद्धालु रविवार को गोविंदघाट पहुंचे। यात्रा पर आए इस जत्थे में शिक्षक व व्यवसायी शामिल हैं। जिसमें 17 साल से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+