मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने के लिए मांगी घूस, प्रभारी सचिव एक लाख बीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Uttarakhand Vigilance: उत्तराखंड में धामी सरकार का भ्रष्ट्राचार पर कड़ा प्रहार जारी है। इस बीच विजिलेंस ने भी अपनी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी सचिव पर मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60 हजार की अवैध धनराशि मांगने का आरोप है। जिसके बाद आरोपित रिश्वत लेते धरे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की टीम को मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव पूरन सैनी को लेकर शिकायत मिली। जिसके बाद आरोपित को ट्रैप किया गया। जिसके बाद प्रभारी सचिव को 1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त शिकायत के अनुसा पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60 हजार की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। विभाग का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कोई भी व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications