Uttarakhand: पहाड़ की बहादुर बेटी, पहले दिया पेपर, फिर किया मां को विदा

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में 42 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। जिस महिला को बाघ ने निवाला बनाया, उसके बच्चे अब अनाथ हो गए। एक माह पहले ही बच्चों के पिता का निधन हुआ था।

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में 42 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। जिस महिला को बाघ ने निवाला बनाया, उसके बच्चे अब अनाथ हो गए। एक माह पहले ही बच्चों के पिता का निधन हुआ था। ऐसे में हर कोई अब बच्चों की फिक्र कर रहा है। लेकिन इस बीच अपने मां की मौत और एक साथ परिवार पर टूटे गमों के सैलाब के बावजूद बेटी ने ऐसा होंसला दिखाया कि हर कोई बेटी को सैल्यूट कर रहा है। शुक्रवार को मां की मौत के बाद बेटी मनीषा का शनिवार को बीए प्रथम वर्ष का पेपर था। पहले पेपर देने के बाद बेटी ने फिर अपनी मां को विदा किया और पूरे संस्कारों के साथ भागीरथी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

brave daughter first gave paper then mother Funeral cremation woman killed tiger children orphans

बीते शुक्रवार को उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में गुलदार ने घर के पास घास काट रही महिला को निवाला बना दिया। जिसमें भागीरथी देवी की मौत हो गई। महिला के पति भूपति प्रसाद नौटियाल की भी एक माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे मनीषा (21) और शुभम (19) है। जो कि अब अनाथ हो गए हैं।

इन बच्चों की परिजन और रिश्तेदारों को चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नौकरी की मांग की है। लोगों ने अनाथ बच्चों के लिए सरकारी नौकरी और बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की। मां पिता के जाने के बाद अब बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी घर की बड़ी है। ऐसे में अब बेटी किस तरह अपना फर्ज निभाएगी। ये भी चुनौती मनीषा के सामने है।

मां के गुजरते ही बेटी के सामने दो बड़ी परीक्षाएं थी। एक तरफ मां को विदा करने की दूसरा अपने भविष्य को देखते हुए परीक्षा देने की। बेटी ने विपरीत परिस्थितियों में दोनों ही परीक्षाओं का डटकर सामना किया। पहले अपनी राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बीए प्रथम बर्ष की परीक्षा दी। उसके बाद मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मां को विदा किया। इस दौरान बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+