टूरिस्ट डेस्टिनेशन में बुकिंग शुरू, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बर्फबारी का इंतजार, क्या कहता है मौसम विभाग
Uttarakhand weather: दिसंबर के महीने की शुरूआत के साथ ही नए साल के जश्न की प्लानिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी बुकिंग को लेकर लोगों की क्वेरी आने लगी है। बस इंतजार है तो एक बार की बर्फबारी का।
वैसे तो 20 दिसंबर के बाद ही बर्फबारी होती है। लेकिन दिसंबर से पहले बारिश या सीजन का हिमपात हो जाता है। ऐसे में पहाड़ों में होटल एसोसिएशन से लेकर टूरिस्ट को बर्फ का इंतजार है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पर्वतीय जिलों में अब भी बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसे में पहले बारिश का इंतजार है।

अभी तक प्रदेशभर में ऊंचाई वाले इलाकों में सिर्फ एक बार ही बर्फबारी हुई है, जबकि नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिसका असर मैदान में तक पड़ता है।
नए साल के जश्न को लेकर पर्यटक अभी से बुकिंग करने लगे हैं। इसके साथ ही होटल और प्रोग्राम को लेकर क्वेरी आने लगी है।
क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक हर साल बड़ी तादात में औली पहुंचते हैं। यहां के तापमान और मौसम का सीजन पर बहुत असर पड़ता है। जो कि 20 दिसंबर के बाद ही ज्यादा हिमपात होता है। ऐसे में पर्यटकों को हिमपात का अभी से इंतजार है।
जोशीमठ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन भिलंगवाल ने बताया कि व्यवसायियों और पर्यटकों को बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि पर्यटक अभी से बुकिंग और क्वेरी करने लगे हैं। बर्फबारी अच्छी होगी तो पर्यटक ज्यादा संख्या में घूमने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आएंगे।
मौसम विभाग की मानें तो पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य के कई जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-शाम पाला पड़ने और कोहरा छाये रहने के आसार हैं। जबकि दिन के समय में चटक धूप खिलने की आशंका है। बता दें कि इस मौसम से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications