राम के बाद शिव भक्ति में नजर आए जुबिन नौटियाल, इस प्रसिद्ध मंदिर में की विशेष पूजा,जानिए क्यों है खास
Bollywood singer Jubin Nautiyal बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल एक बार फिर उत्तराखंड की वादियों में नजर आ रहे हैं। जुबिन ने लाखामंडल पहुंचकर भगवान शिव की पूजा करने के साथ ही जलाभिषेक किया।
जुबिन अपने गीतों के साथ ही भगवान के भजन के लिए भी जाने जाते हैं। मेरे घर राम आए हैं भजन से जुबिन को काफी प्रसिद्धि मिली है।

जिसे पीएम मोदी ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के समय ट्वीट किया। इसके बाद ये भजन काफी लोकप्रिय हो गया था। अब एक बार फिर जुबिन अपने नए प्रोजेक्ट के लिए लाखामंडल पहुंचे हैं। बीतें दिनों जुबिन अपने पैतृक गांव में डोली यात्रा में शामिल हुए थे।
तब भी जुबिन भक्ति में डूबे नजर आए और पूरे पौराणिक कार्यक्रमों में सेवा करने के साथ ही समय बिताते हुए नजर आए। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर अपने पैतृक गांव पहुंचे। जुबिन के परिवार ने देव डोली यात्रा निकाली।
अब जुबिन शिव भक्ति में नजर आए माना जा रहा है कि अपने नए प्रोजेक्ट के लिए जुबिन ने शिव का आशीर्वाद लिया है। जुबिन का गांव भी जौनसार बावर के इसी इलाके में आता है।
जुबिन नौटियाल देहरादून के जौनसार बावर के मूल निवासी है। जुबिन अक्सर अपने गांव और अपनों के बीच में समय बिताते रहते हैं। वे अपनी संस्कृति से काफी लगाव रखते हैं। साथ ही गढ़वाली का भी प्रचार करते रहते है
जौनसार बावर के लाखामंडल गांव धार्मिक व पर्यटन के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई शिवलिंग हैं। जो कि काफी प्रसिद्ध है और पुरातत्व विभाग की देखरेख में आता है। ये मंदिर कई मायनों में खास है। बताया गया कि प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल लाखामंडल में शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
जुबिन ने यहां के मंदिर के बारे में विस्तार से बात की। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि जुबिन का नया प्रोजेक्ट फिर से भक्ती का होगा। जो कि शिव आराधना से जुड़ा हो सकता है। साथ ही राम के बाद अब शिव भजन भी जुबिन का सामने आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications