आपातकाल की चर्चा में विपक्ष के हंगामे पर भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कसा तंज,संविधान की प्रति हाथ में लेकर ड्रामा...

लोकसभा में आपातकाल की चर्चा पर सदन में हुए हंगामा को लेकर राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे विपक्ष का लोकतंत्र विरोधी चरित्र करार दिया है।

उन्होंने कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर ड्रामा करने वालों ने ही इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का पाप किया था।

BJP President mahendra Bhatt dig uproar opposition discussion emergency creating drama holding copy of constitution in his hand

भाजपा ने ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का सिलसिला बनाए रहने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आपातकाल के मुद्दे पर चर्चा के दौरान हुए सदन में हुए विपक्षी हंगामे की कड़ी निंदा करते हुए, इसे संविधान की प्रति हाथ में लेकर ड्रामा करने वालों का असल लोकतंत्र विरोधी चरित्र बताया।

साथ ही तंज किया कि संविधान बचाने पर भ्रम फैलाने वालों ने ही 50 वर्ष पहले आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था। उन्होंने 18 वी लोकसभा की कार्यवाही को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हुए ओम बिरला को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई दी हैं। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर ध्वनिमत से हासिल हुई इस जीत को उन्होंने जनमत पर संसद की पहली मुहर बताया।

साथ ही विपक्ष पर तंज किया कि कल तक लोकतंत्र की नैतिक परंपराओं को दरकिनार कर अपना उम्मीदवार खड़ा करने वालों की पोल आज खुलने से बच गई। अन्यथा अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग होती तो इंडी गठबंधन की संख्या 235 से घटकर 200 से नीचे भी जाना तय था।

उन्होंने सुझाव दिया कि अब तो राहुल समेत सभी विपक्षी नेताओं को चुनावों में मिली अपनी हार स्वीकार करते हुए अब सदन में रचनात्मक सहयोग देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सदन के अंदर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आपातकाल को लेकर प्रस्ताव लाने का स्वागत करते हुए कहा, लोकतंत्र की रक्षा और सम्मान के लिए देशवासियों के सामने लोकतंत्र कुचलने की कोशिशों की चर्चा बेहद आवश्यक हैं। जो लोग संविधान और लोकतंत्र समाप्त होने पर भ्रम फैलाकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं, उनको भी अहसास होना चाहिए कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति का गला घोटना कैसा होता है।

आपातकाल के काले इतिहास पर सदन में चर्चा से उन्हे अपनी पोल खुलने का अहसास था। यही वजह है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोकतंत्र के मंदिर में इमरजेंसी पर चर्चा और इस दौरान जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बजाय विपक्ष को हंगामा करना उचित लगा। उन्हे मालूम था कि संविधान की जिन प्रतियों को वे अपने साथ लेकर चल रहे हैं, उनका सर्वाधिक अपमान और समाप्त करने की कोशिश तो स्वयं उनकी सरकारों ने 50 वर्ष पहले आपातकाल लागू कर किया था।

जिसमे लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया, पत्रकारिकता ही नही न्यायालय पर भी इमरजेंसी लगाई, आम लोगों के अधिकार छीन लिए गए, सैकड़ों लोगों ने इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन में अपनी जान गंवाई। यही वजह है, आपातकाल लागू करने के पाप की दोषी, कांग्रेस के सांसदों ने सदन में हंगामा किया। उन्होंने कटाक्ष किया कि जिस तरह कांग्रेस का आईने से मुंह फेरने मात्र से उनके चेहरे के दाग नहीं दूर हो सकते हैं ठीक उसी तरह संविधान बचाने का ड्रामा करने से जनता का विश्वास नही जीता जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+