Tirath Singh Rawat Profile: देवभूमि की कमान 'तीरथ' के हाथ, एक नजर सियासी सफर पर

देहरादून। सियासी उलटफेर के बाद आखिरकार देवभूमि उत्तराखंड को उसका नया सीएम मिल गया है, जी हां अब राज्य की कमान तीरथ सिंह रावत के हाथ में दी गई है। बुधवार सुबह विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। भाजपा ने एक बार फिर से तीरथ के नाम पर लोगों को चौंकाया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को खुद उन्होंने ही बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा था।

आइए एक नजर डालते हैं तीरथ सिंह रावत के अब तक के सियासी सफर पर

उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री रह चुके हैं रावत

उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री रह चुके हैं रावत

लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय तीरथ सिंह रावत साल 2000 में नवगठित उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद साल 2007 में वो भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के महामंत्री चुने गए थे। साल 1964 में पौड़ी गढ़वाल में जन्मे रावत के पिता का नाम कलम सिंह रावत था।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

साल 2013 से 2015 तक तीरथ उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। तीरथ 2012-2017 के बीच में चौबट्टाखाल से विधायक रहे हैं तो वहीं वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाल रहे थे।

आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं रावत

आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं रावत

गढ़वाल लोकसभा से सांसद तीरथ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी की भूमिका में दिखाई पड़े थे तो वहीं उनकी जड़ें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी हुई हैं। 1983 से 1988 तक तीरथ ने आरएसएस के प्रचारक के रूप में भी काम किया है तो वहीं वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तपाखंड के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं।

छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं रावत

छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं रावत

इसके अलावा उनका नाता छात्र संघ से भी रहा है,वो हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीरथ यूपी के छात्र संघ मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

बाजपेयी की वजह से भाजपा में आए रावत

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा में आने का विचार नहीं किया था। वो संघ के लिए काम करते थे लेकिन इसी दौरान उन पर पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का काफी प्रभाव पड़ा और उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ करते हुए कहा कि वो लंबे वक्त से त्रिवेंद्र सिंह के साथ काम करते आए हैं, पहले हम दोनों ने संघ प्रचारक के रूप में साथ में काम किया था और उसके बाद हम दोनों ने पार्टी के लिए साथ काम किया, अब मैं उनके मार्गदर्शन में राज्य के विकास के लिए काम करूंगा।

तीरथ सिंह रावत - विकिपीडिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+