सेब की उन्नत प्रजाति के बगीचे लगाने के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार देगी 60 फीसदी सब्सिडी
उत्तराखंड की धामी सरकार सेब की नई किस्मों की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को लागू करने जा रही है। इस नीति के तहत राज्य में उन्नत किस्म के सेब की फसल के लिए बगीचा लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार लागत की साठ फीसदी सब्सिडी देगी।

इस योजना के तहत आने वाले आठ सालों में पांच हजार हेक्टेयर में उन्नत प्रजाति के सेब के बगीचों को लगाने का लख्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत सरकार को सब्सिडी के तौर पर 725.58 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। सरकार की इस स्कीम के तहत व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से किसान दो नाली से 100 नालीनुमा क्यारी में सेब का बगीचा लगा सकेगी।
प्रदेश सरकार ने जारी की है गाइडलाइन
उत्तराखंड के कृषि एवं कृषण कल्याण विभाग के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड में एप्पल मिशन के लिए किसानों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ये गाइडलाइन केवल अति सघन सेब की खेती करने वालों पर लागू होगी। सामूहिक या व्यक्तिगत रूप से किसान 4 से 100 नाली क्षेत्र में सेब का बगीचा लगा सकंगे। जिसके लिए सरकार 60 फीसदी सब्सिडी देगी।
किसानों के बगीचा लगाने के लिए होंंगे दो विकल्प
सचिव दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि सेब का बगीचा लगाने के लिए किसानों के पास दो विकल्प दिए गए है। जिसमें एक में तो किसान विभाग की मान्य कंपनियों की मदद से सेब का बगीचा डेवलेप कर सकते हैं या फिर वो अपने आप सेब का बगीचा लगा सकते हैं। सचिव ने बताया उत्तराखंड सरकार की इस पहल के तहत जल्द ही किसानों के आवेदन प्रक्रिया, वार्षिक लक्ष्य के संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।
50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर
उत्राखंड की धामी सरकार ये कवायद इसलिए कर रही है क्योंकि उत्तराखंड में सेब की खेती की बहुत संभावनाएं हैं। सेब की उन्नत प्रजातियां बहुत कम समय में डेवलेप हो जाती है, इनसे सेब का उत्पादन भी अच्छा होता है इसके साथ ही बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है। प्रदेश सरकार की इस पहल से राज्य में 50 हजार लोगों को नए रोजगार के अवसर मुहैय्या होंगे ।












Click it and Unblock the Notifications