बागी तेवर दिखा रहे हरक सिंह रावत को BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, मंत्री पद से भी हुए बर्खास्त

देहरादून, जनवरी 16। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरक सिंह रावत को कैबिनेट पद से और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि हरक सिंह रावत पिछले कुछ दिनों से पार्टी के अंदर रहकर बागी तेवर दिखा रहे थे।

Harak singh Rawat

अनुशाषनहीनता के चलते हुई कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि हरक सिंह रावत पर ये कार्रवाई अनुशासनहीनता की वजह से की गई है। उन्होंने बताया कि वो लगातार पार्टी में रहकर अनुशासन भंग कर रहे थे, उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। मनवीर सिंह ने कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Recommended Video

    Uttarakhand Election 2022: BJP ने निकाला तो फूट-फूटकर रोए Harak Singh Rawat | वनइंडिया हिंदी

    क्या कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे हरक सिंह रावत?

    आपको बता दें कि हरक सिंह रावत को लेकर अब ये संभावनाएं लगाई जा रही हैं कि वो अगल कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लेंगे। हालांकि उन्होंने अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। बीजेपी से निष्कासित होने के बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं, ना ही कांग्रेस के किसी नेता से मेरी बात हुई है और ना ही मुलाकात हुई है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं अभी आगे की रणनीति पर विचार करूंगा और कल कुछ कहूंगा।

    वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि हरक सिंह रावत सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+