बिहार के सुबोध गैंग का शातिर लूटेरा हरिद्वार के कलियर से गिरफ्तार, नेता की हत्या में काट चुका है दो साल की जेल
उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार के सुबोध गैंग का शातिर लूटेरा गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त 3 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी की लूट में वांटेड चल रहा था। साथ ही अभियुक्त ने बिहार के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता का भी मर्डर किया है। जो कि कलियर में नाम बदल के रह रहा था।
पूर्णिया बिहार का रहने वाला मो राहुल उर्फ मो शाकीब को एसटीएफ की टीम ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र से पकड़ा। जो कि यहां कई समय से पहचान छुपाकर नाम बदलकर रह रहा था। अभियुक्त हत्या के केस में दो साल की जेल भी काट चुका है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना खजांची हाट जनपद पूर्णिया बिहार मे वांछित अभियुक्त मो राहुल उर्फ मो शाकीब पुत्र अब्दुल रफीक निवासी मौलवीबाड़ी अंडाचौक थाना मधुबनी जनपद पूर्णियॉ, बिहार को हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार के जनपद पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र के तनिष्क शोरूम मे 26 जुलाई, 2024 को 06 अभियुक्तो द्वारा हथियार के बल पर कुल 03 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी की लूट की गयी थी, जिसमें से अभियुक्त चुनमुन झा पुत्र विनोद झा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया व अन्य 04 अभियुक्त जेल में है।
अभियुक्त मो राहुल उर्फ शाकिब घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम को बिहार एसटीएफ द्वारा सूचना प्राप्त हुई की वांछित अभियुक्त मो राहुल उर्फ शाकिब उत्तराखण्ड के हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र मे रह रहा है। जिस पर एस कि एसटीएफ की टीम द्वारा अभियुक्त मो राहुल उर्फ शाकिब को कलियर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मो0 राहुल उर्फ शाकिब और चुनमुन झा ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2021 मे बिहार के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की हत्या की थी। जो कि बिहार के जनपद पूर्णिया के थाना खजांची हाट थाना मे 02 वर्ष की जेल की सजा भी काट चुका था।












Click it and Unblock the Notifications