जानिए कहां हुई बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे की शाही शादी, कौन-कौन हुए शामिल?
बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी देहरादून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है।

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी देहरादून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से की गई साथ ही मीडिया से दूरी बनाते हुए विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें बिहार से लेकर उत्तराखंड की कई वीआईपी हस्तियां शामिल हुई।
Recommended Video
देहरादून में बेहद निजी कार्यक्रम में हुई शादी
बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद जेडीयू से विधायक हैं। चेतन आनंद की शादी डॉक्टर आयुषी सिंह से बुधवार रात देहरादून में बेहद निजी कार्यक्रम में हुई। शादी में 300 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। शादी समारोह के लिए फार्म हाउस को जबरदस्त तरीके से सजाया गया था। इसके साथ ही बारातियों के खाने-पीने और डांस का खास ख्याल रखा गया।
भगत सिंह कोश्यारी, हरीश रावत के मौजूद रहने की चर्चा
इस शाही शादी में मेहमानों ने जमकर एन्जॉय किया। आनंद मोहन के बेटे की शादी से पूर्व एक निजी पार्टी भी मंगलवार को ओल्ड राजपुर स्थित शहंशाही रिजार्ट में हुई थी। शादी की सभी रस्में देहरादून में ही आयोजित हुई। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है। इस दौरान दूल्हे, दुल्हन का डांस वीडियो और आनंद मोहन के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। शाही शादी में बिहार के कई बड़े राजनेताओं, कारोबारियों के अलावा उत्तराखंड से पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत के मौजूद रहने की चर्चा है। जिनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
कौन हैं आनंद मोहन
बाहुबली जेडीयू के पूर्व सांसद आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जो कि पिछले ही दिनों पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद ने भी सांसद रह चुकी हैं। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद जेडीयू से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications