भारत पाकिस्तान तनाव के बीच चार धाम यात्रा से आई बड़ी खबर, 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके अब तक दर्शन

Char Dham Yatra भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड की चार धाम यात्रा निर्बाध तरीके से संचालित की जा रही है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार हो चुका है। पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक​ 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94251, यमुनोत्री में 1.13 लाख ने दर्शन किए।

Big news Char Dham Yatra India-Pakistan tension 5 50 lakh devotees have visited till now kedarnath

मौसम की चुनौतियों के बावजूद भी केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। रविवार 11 मई को बारिश के बावजूद धामों में भारी भीड़ नजर आई है। यमुनोत्री धाम में 10 हजार 773 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। जिसमें से 5441 पुरुष, 5044 महिलाएं और 288 बच्चे भी शामिल हैं। गंगोत्री धाम में 11 मई रविवार को 9866 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसमें से 4966 पुरुष और 4738 महिलाएं और 162 बच्चे हैं।

केदारनाथ धाम में 11 मई को 20 हजार 424 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। जिसमें 13 हजार 104 पुरुष, 7045 महिला और 275 बच्चे शामिल हैं। बदरीनाथ धाम में 11 मई को 13 हजार 971 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसमें 8119 पुरुष, 5299 महिला और 553 बच्चे शामिल रहे।

बता दें कि पहले पहलगाम की घटना और फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर चारधाम यात्रा पर भी नजर आने लगा था। धामों में तीर्थयात्रियाें की ओर से होटलों को मिली एडवांस बुकिंग रद्द होने की खबरें सामने आने लगी हैं। बदरीनाथ यात्रा पड़ावों में कई होटलों में जून माह तक की बुकिंग रद्द हो गई, जिससे होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते कई एयरपोर्ट बंद होनेे से कई उड़ानें रद्द हुई। जिसका असर श्रद्धालुओं पर भी पड़ा। हालांकि बीते कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या लगातार औसतन बनी हुई है। बीच में हेलीकॉप्टर के बंद होने की खबर से भी गलत मैसेज गया, हालांकि बाद में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट किया गया। जिससे अब यात्रियों की संख्या में काफी असर दिखने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+