औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर, मियांवाला बना रामजी वाला, धामी सरकार ने 4 जिलों में 15 जगहों के नाम बदले
उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चार जिलों के 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है। जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, देहरादून जिले में मियांवाला का नाम रामजी वाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर- दक्ष नगर के नाम से जाना जाएगा। हरिद्वार जनपद में औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है। उधमसिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।
उधर धामी सरकार के इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है। साथ ही मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने विरोध भी करना शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल खड़े किए। हरीश रावत ने कहा कि जिन जगहों के नाम बदले गए हैं,क्या वहां आम लोगों से राय ली गई।
हरदा ने कहा कि सरकार के 8 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा जा रहा है, जिसमें सरकार ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। हरीश रावत ने लिखा कि मन में एक सवाल उठा क्या नाम बदलने से विकास की धारा बदल जायेगी? यदि ग्रामसभा, नगर पंचायत आदि निर्वाचित हैं तो फिर क्या उनकी राय ली गई है? लगता है लोग अब भाजपा से 8 साल का हिसाब मांग रहे हैं।
किसका क्या होगा नाम-
हरिद्वार
- औरंगजेबपुर - शिवाजी नगर
- गाजीवाली - आर्य नगर
- चांदपुर - ज्योतिबा फुले नगर
- मोहम्मदपुर जट - मोहनपुर जट,
- खानपुर कुर्सली -अंबेडकर नगर,
- इंदरीशपुर - नंदपुर,
- खानपुर - श्री कृष्णपुर
- अकबरपुर फाजलपुर - विजयनगर
देहरादून
- मियांवाला - रामजी वाला
- पीरवाला- केसरी नगर,
- चांदपुर खुर्द -पृथ्वीराज नगर,
- अब्दुल्ला नगर - दक्ष नगर
नैनीताल
- नवाबी रोड़ - अटल मार्ग
- पनचक्की से आईटीआई मार्ग - गुरु गोवलकर मार्ग
उधमसिंह नगर
- सुल्तानपुर पट्टी -कौशल्या पुरी












Click it and Unblock the Notifications