Bageshwar News: 20 दिसंबर को होगा कत्यूर महोत्सव का आगाज़, CM धामी करेंगे उद्घाटन

Bageshwar: कत्यूर महोत्सव 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बुधवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समय से आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं.लिहाजा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं होंगी।

dhami

जिलाधिकारी अनुराधा पाल बुधवार को गरुड़ पहुंची। उन्होंने कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की बात की। भकुन खोला मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर सकते है। इस महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और भव्य झांकियां निकाली जाएगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो भी आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर की बात कही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। लोनिवि भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करेगा। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और गोमती नदी पर अस्थायी पैदल पुल बनाएगा। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई दुरुस्त रहेगी। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिनमें एकरूपता का ध्यान रखा जाएगा। विद्युत विभाग के साथ ही उरेडा को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बागेश्वर जिलाधिकारी ने बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण करके आवश्यक जानकारी ली। पर्यटन विभाग को ट्रांसफर करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट का कार्य निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया है।

यह भी पढ़ें Year Ender 2023: जानिए साल 2023 में लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के 10 धाकड़ फैसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+