बागेश्वर उपचुनाव: सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, कहा-पिछले चुनावों का भी टूटेगा रिकॉर्ड

बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार को लेकर पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गरुड़ में रोड शो किया और बाद में जनसभा को संबोधित किया।

बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार को लेकर पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गरुड़ में रोड शो किया और बाद में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

 Bageshwar by-election: CM pushkar singh Dhami did a road show in favor of BJP candidate in garur

बागेश्वर उपचुनाव के लिए अब प्रचार अंतिम दौर में हैं। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर के गरुड़ में आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि बाबा बैजनाथ के आशीर्वाद और देवतुल्य जनता के अपार स्नेह व समर्थन से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास प्रचंड मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगी और स्व. चंदन राम दास द्वारा संचालित विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधानसभा के विकास के लिए हमारी सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण एवं युवाशक्ति को रोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर क्रियाशील है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत हम क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का भी पुनरुद्धार करने जा रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर की जनता से 5 सितंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

शनिवार को रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री दास ने कई विकास कार्य किए। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। सीएम ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। इस चुनाव में हम सबको एकजुट होकर स्वर्गीय चंदनराम दास को श्रद्धांजलि देकर पिछले चुनावों को भी रिकॉर्ड तोड़ना है।

बागेश्वर में भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है। सभी मंत्रियों ने बागेश्वर में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया और पार्वती दास के पक्ष में वोट की अपील की। बागेश्वर में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी समेत पूरी कैबिनेट प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच प्रदेश संगठन और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बागेश्वर में जमकर प्रचार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+