बदरीनाथ हाईवे पर आसान नहीं यात्रा, एक बारिश से यात्रियों को घंटो करना पड़ रहा सड़क पर इंतजार
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड में 17 घंटे से ज्यादा सड़क मार्ग बंद रहा। जो कि फिलहाल खूल गया है। ऐसा ही हाल बदरीनाथ हाईवे के छिनका प्वाइंट पर हो रहा है। बार बार मलबा और पत्थर आने से यात्रा मार्ग बंद हो रहा है।
पहाड़ों में बरसात के समय यात्रा करना आसान नहीं है। जगह जगह लैंडस्लाइड से सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी के अंदर बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रहता है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड में 17 घंटे से ज्यादा सड़क मार्ग बंद रहा। जो कि फिलहाल खूल गया है। ऐसा ही हाल बदरीनाथ हाईवे के छिनका प्वाइंट पर हो रहा है। बार बार मलबा और पत्थर आने से यात्रा मार्ग बंद हो रहा है। जब तक पुलिस यात्रियों को रास्ता पार करा रही है, तब तक सड़क पर फिर से बोल्डर और मलबा आ रहा है। इन दोनों जगह पर भारी बारिश से मलबा और नाला आ जाने से बार बार सड़क बंद हो जा रही है।
जिस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटो यात्रियों को जाम में ही इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को लामबगड़ में देर रात नाला उफान पर आ गया। जिससे बदरीनाथ धाम जा रहे पश्चिम बंगाल यात्रियों की गाड़ी नाले में फंस गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को थाने में रुकवाया। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोका गया है।
जिन यात्रियों के पास खाने पीने की चीजे हैं वे सड़क पर ही रुककर अपने लिए खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं। कई बार प्रशासन ऐसे प्वाइंट पर बिस्कुट और पानी की व्यवस्था करवा रही है। ऐसे हालातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन यात्रियों को मौसम और सड़क मार्ग देखकर ही यात्रा करने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications