बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए बंद, सीएम धामी ने कहा- जय बदरी विशाल
Badrinath Dham: शनिवार को दोपहर तीन बजकर 33 मिनट पर उत्तराखंड में पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे अनुष्ठान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेना के जवान उपस्थित थे। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही प्रदेश में इस साल की चारधाम यात्रा संपन्न हो गई।

इस साल 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। ज्ञात हो कि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए पूर्व ही बंद किये जा चुके हैं।'
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जय बदरी विशाल! चार धामों में से एक, करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र, भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष देश-विदेश से बदरी नाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह भी पढ़ें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया, पीएम मोदी भी ले रहे हैं सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications