उत्तराखंड फिल्म और संगीत जगत से आई बुरी खबर, कम उम्र में इस अभिनेत्री का कैंसर बीमारी से निधन

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया है। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है। यह खबर सुनकर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Bad news Uttarakhand film music world actress geeta uniyal died cancer at a young age.

उत्तराखंडी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें 2020 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने शूटिंग पूरी की और अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।

हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है। जिसको देखकर ये कह पाना मुश्किल था कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य नायिका उधिना की बेहतर भूमिका निभाने वाली गीता का उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल का सफर रहा।

इस दौरान उन्होंने मेरु गौं, कन्यादान, खैरी का दिन, जय मां धारी देवी समेत करीब 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्मों तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम किया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली गीता एक सम्पन्न परिवार से संबंध रखती थी। घर में पति और एक बेटा भी है।

गीता उनियाल के कम साल के सफर में कई अवॉर्ड से सम्मानित ​हुई। उनको कई मंच और संस्थाओं ने उनके अभिनय के लिए सम्मान मिला।इस तरह उनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उत्तराखंड के लोगों में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+