अटल आवास योजना का आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
अटल आवास योजना का आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने उत्तरकाशी जिले में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर अधिकारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने अधिकारी को दस हजार रुपये से ज्यादा ना दे पाने को कहा। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही लोगों से भ्रष्ट्राचार के खिलाफ शिकायत करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications