Assembly Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस का सोशल मीडिया और भाजपा का यूथ को मजबूत करने पर फोकस

Aउत्तराखंड में कांग्रेस का सोशल मीडिया और भाजपा का यूथ को मजबूत करने पर फोकस

देहरादून, 11 अक्‍टूबर। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस चुनावी साल में अपने विजन को लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसके लिए दोनों दल अपने-अपने पक्षों के मजबूत करने में जुटे हैं। कांग्रेस जनता से संवाद और प्रचार के लिए सोशल मीडिया के पक्ष को मजबूत करने में जुटी है तो भाजपा अपने युवा कार्यकर्ताओं को मिशन 60 प्लस को लेकर एकजुट कर रही है। जिससे चुनाव में अपने लक्ष्य को पाने में आसानी हो।

Assembly Election 2022: Congresss social media and BJPs focus on strengthening youth in Uttarakhand

सोशल मीडिया को लेकर कांग्रेस की क्लास
चुनावी साल में राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए हर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। सोशल मीडिया की ताकत को देखते हुए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करने की पहल की है। इसके लिए हरिद्वार में कांग्रेस ने सोशल मीडिया को लेकर कार्यशाला आयोजित की। जिसमें प्रदेश भर से लगभग 400 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य कांग्रेश की नीति और कार्यक्रम का प्रचार करना है साथी विरोधी दलों के दुष्प्रचार को रोककर सही बात जनता के सामने रखना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है जिस पर सभी दल अपनी अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करते हैं। लेकिन जिस प्रकार विरोधी दल कांग्रेस के प्रति दुष्प्रचार कर रहे हैं और तरह-तरह के झूठ फैला रहे हैं उसको रोकने के लिए और कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और उन्हें ट्रेनिंग दी गई। कांग्रेस के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख रोहन गुप्ता का कहना है कि कि भाजपा सहित अन्य विरोधी पार्टियां सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही हैं इस प्रकार उत्तराखंड के लोगों ने देखा कोरोना काल में अव्यवस्था फैली है और आपदा में भी भ्रष्टाचार किया गया परंतु सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए सर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जनता के सामने सच्चाई लाने के लिए अब स्वयं सेवकों के माध्यम से सोशल मीडिया में कांग्रेस अपनी नीति और कार्यक्रमों को जनता के बीच रखेगी ताकि जनता को वास्तविकता का ज्ञान हो सके।
युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर
सत्ता में दोबारा काबिज होने और भाजपा को मजबूत करने के लिए भाजपा की यू​थ विंग ने कमर कस ली है। इसके लिए चमोली के गोपेश्वर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर ​सिंह धामी ने भी युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता पर पार्टी की नजर रहती है हमारी पार्टी ऐसी पार्टी जहां किसी को भी दायित्व मिल सकता है। धामी ने युवाओं के लिए सरकार द्वारा रोजगार और दूसरी योजनाओं के जरिए कैसे फायदा पहुंच रहा है इस बारे में विस्तार से चर्चा की, जिससे युवा कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार के कार्यों को पहुंचा सके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 फतह करने में सबसे बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी इस बार चुनाव में युवाओं का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाएगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता कि अबकी बार 60 के पार अबकी बार युवा सरकार का संकल्प लें लिया है हर कार्यक्रता मोदी-धामी सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाकर पिछली बार से भी अधिक सीटें जिताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+